कांग्रेस ने ग्वाली वार्ड से भी फाईनल किया जिला परिषद सदस्य का प्रत्याशी ddnewsportal.com

कांग्रेस ने ग्वाली वार्ड से भी फाईनल किया जिला परिषद सदस्य का प्रत्याशी ddnewsportal.com

कांग्रेस ने ग्वाली वार्ड से भी फाईनल किया जिला परिषद सदस्य का प्रत्याशी 

निवर्तमान पंचायत प्रधान अश्याडी चमेली देवी होंगी उम्मीदवार, भाजपा की तरफ से उर्मिला कुमारी होंगी कैंडिडेट

सिरमौर जिला का परिषद वार्ड -4 गवाली अ0जा0 महिला आरक्षित सीट पर कांग्रेस मण्डल शिलाई ने पार्टी उम्मीद्वार को मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस ने इस बार अश्याड़ी पंचायत की निवर्तमान प्रधान चमेली देवी पर दांव खेला है। चमेली देवी इससे पूर्व भी पंचायत प्रधान रह चुकी है व स्वच्छ छवि है। शिलाई विश्रामगृह में कांग्रेस मंडल बैठक मण्डल अध्यक्ष सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विस क्षेत्र विधायक हर्षवर्धन चौहान भी उपस्थित रहे। वहीं भाजपा मंडल शिलाई ने पोहटा-मानल पंचायत की उर्मिला कुमारी को तीन दिन पहले ही जिला परिषद के लिए मैदान में उतारा है। भाजपा के प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर भी उस बैठक में उपस्थित रहे। भाजपा-कांग्रेस  की यहां सीधी टक्कर

होने के आसार है। आज तक  जिला परिषद सीट पर कांग्रेस की ही जीत होती आई है। इसलिए ग्वाली वार्ड  कांगेस की पुश्तेनी सीट मानी जाती है। वर्तमान में इस सीट पर प्रताप सिंह तोमर जिला परिषद सदस्य है जो भाजपा से कांग्रेस खेमे में मिलने से विजयी हुए। हालांकि इस बार गवली वार्ड में किस तरफ ऊंट करवट लेता है यह तो पंचायती राज चुनाव के नतीजों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।